स्कूल जाती नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा कर कर बनाता रहा बात करने का दबाव

इंदौर: देपालपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी युवक स्कूल आते-जाते समय किशोरी का पीछा करता था और बातचीत के लिए दबाव डालकर उसे लगातार परेशान कर रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.पीड़ित 15 वर्षीय छात्रा ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र बाथम पिता ताराचंद बाथम कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था.

स्कूल के सामने खड़े होकर वह किशोरी से बात करने की कोशिश करता और मना करने पर भी पीछा कर दबाव बनाता रहा. किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.

मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. नाबालिग बच्चियों के साथ इस तरह की हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जल्द ही आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया जाएगा.

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया नें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को बधाई दी

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को बधाई और शुभकामनाये दी हैं. उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण, प्रदेश संगठन को बहुत ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। सिंधिया ने कहा कि हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में […]

You May Like