शिवपुरी की तमाम कॉलोनियों में दिनभर के लिए बत्ती गुल

शिवपुरी: बिजली लाइन पर आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण आज 17 दिसंबर को 33 के.व्ही.फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.न्यू बस स्टेण्ड, फतेहपुर एवं मनियर फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आज बुधवार को उक्त 11 के.व्ही.फीडरों के बंद रहने से सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल है जो दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

श्रीराम कॉलोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना सिटी सेंटर कॉलोनी हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड से संबंधित क्षेत्र, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुद्गल कॉलोनी, फतेहपुर आदि संबंधित क्षेत्र तथा बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, शारदा कालोनी, फतेहपुर, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 में कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

Next Post

पीएम श्री डेमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपरपज़ स्कूल का 58वां वार्षिक दिवस समारोह आयोजित

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल: पीएम श्री डेमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपरपज़ स्कूल (सेकेंडरी सेक्शन), भोपाल ने इंद्रधनुषीय छटा बिखेरते हुए अपना 58वां वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर रहे। विद्यार्थियों की परिषद ने अतिथियों का बैज लगाकर एवं फ्लावर […]

You May Like