आयुष पीजी में 103 सीटें खाली, स्ट्रे वैकेंसी राउंड दो शुरू

भोपाल: प्रदेश में आयुष स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्ट्रे वैकेंसी दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, रतलाम, रीवा, उज्जैन और ग्वालियर में संचालित आयुष के 15 पीजी कॉलेजों में एमडी और एमएस की कुल 103 सीटें अभी भी खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश एआईएपीजीईटी क्वालिफाइड डॉक्टरों के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है।

संचालनालय आयुष के अनुसार सत्र 2025-26 के लिए राज्य कोटा के तहत यह काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। स्ट्रे वैकेंसी दूसरे चरण के अंतर्गत 16 दिसंबर को विकल्प भरने लॉक करने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जिसके बाद 17 दिसंबर को प्रत्येक कॉलेज की मेरिट सूची जारी की जाएगी. 18 दिसंबर को अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा।

महाविद्यालयों में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी उसी दिन तैयार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 19 दिसंबर को शाम पांच बजे तक महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा। इसी दिन शाम छह बजे तक प्रवेश निरस्त कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।प्रदेश में आयुष पीजी के कुल 15 कॉलेज संचालित हैं जिनमें छह शासकीय और 9 निजी संस्थान शामिल हैं। इन कॉलेजों में कुल 377 स्नातकोत्तर सीटें हैं। इनमें आयुर्वेद पीजी की 176 होम्योपैथी पीजी की 182 और यूनानी पीजी की 19 सीटें शामिल हैं। वर्तमान स्ट्रे वैकेंसी राउंड दो में आयुर्वेद की 16 और होम्योपैथी की 87 सीटें खाली हैं।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने कहा कि आयुष विशेषज्ञ चिकित्सक बनने के लिए एआईएपीजीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर विधिवत काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लेना अनिवार्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्ट्रे वैकेंसी राउंड दो में शेष एमडी और एमएस की सीटें भर जाएंगी

Next Post

शिवपुरी की तमाम कॉलोनियों में दिनभर के लिए बत्ती गुल

Wed Dec 17 , 2025
शिवपुरी: बिजली लाइन पर आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण आज 17 दिसंबर को 33 के.व्ही.फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.न्यू बस स्टेण्ड, फतेहपुर एवं मनियर फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आज बुधवार को उक्त 11 के.व्ही.फीडरों के बंद रहने से सुबह 10 बजे से ही […]

You May Like