संप्रेक्षण गृह से फिर भागे 5 बच्चे

दो बच्चे वापस लाए गए,शेष तीन बच्चों की तलाश जारी
ग्वालियर: बाल संप्रेक्षण गृह से शुक्रवार को फिर 5 बच्चे भाग गए, इसके बाद हड़कंप मच गया। इस घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस और जिला प्रशासन के प्रयासों से दो बच्चे वापस आ गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमें शेष तीन बच्चों को तलाशने में जुटी हैं।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश वहाँ के अधीक्षक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को दिए हैं। उन्होंने अपर जिला दण्डाधिकारी टीएन सिंह एवं एसडीएम विनोद सिंह को मौके पर भेजकर पूरे संप्रेक्षण गृह का बारीकी से निरीक्षण कराया है। साथ ही निरीक्षण में जो कमियाँ सामने आई हैं, उनको तत्काल दूर करने के निर्देश संप्रेक्षण गृह प्रबंधन को दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि सिल्वर स्टेट के समीप स्थित संप्रेक्षण गृह के बाथरूम के रोशनदान को तोडक़र शुक्रवार 7 जून को सुबह 5 बच्चे भाग गए थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। संप्रेक्षण गृह से भागे पाँच बच्चों में से दो बच्चे पुलिस के सहयोग से वापस संप्रेक्षण गृह आ गए हैं। उन्होंने बताया कि एक किशोर बालक ठाठीपुर पुलिस द्वारा वापस लाया गया है और एक किशोर बालक अपने परिजनों के साथ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष हाजिर हुआ है।

Next Post

जंगल में चैकडेम बनाते समय जेसीबी मशीन जब्त की, फिर छोडी

Sat Jun 8 , 2024
शर्तों का उल्लंघन होने पर काम रूकवाया ग्वालियर: ग्राम पंचायत पवा पावठा के अंतर्गत ग्राम निर्पतपुरा के पास चैक डेम का कार्य कराना सरपंच को उस समय महंगा पड गया जब क्षेत्र में चल रही जेसीबी को वन विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया। इसके बाद मामला विवादों में घिर […]

You May Like