रीवा:अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को 13 वां दीक्षांत समारोह मनाया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास होंगे. उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता में कुलगुरू डा. राजेन्द्र कुड़रिया ने देते हुए बताया कि अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय कुलाधिपति मंगूभाई छगनभाई पटेल करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रकूट विवि के कुलगुुरु, सांसद जर्नादन मिश्रा रहेंगे.
समारोह के लिए विश्वविद्यालय द्वारा गत 14 दिसम्बर से निरंतर अभ्यास सत्र का आयोजन कराया जा रहा है. ताकि समारोह में सम्मलित होने वाले छात्रों को अतिथियों के सामने उपस्थित होकर उपाधि प्राप्त करने का सलीका बताया जा सके. उन्होंने बताया कि इस समारोह में वर्ष 2024-25 के 53 उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जायेंगे. जिसमें 27 को कुलगुरु स्वर्ण पदक व 26 को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे. 6 पदक दानदाताओं के नाम से छात्रों को दिए जाएंगे.
53 पीएचडी उपाधिधारक को उपाधियां दी जाएंगी. समारोह में छात्र परम्परागत पोशाक पहनकर उपाधि प्राप्त करेंगे. इसके लिए विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के ड्रेसकोड निर्धारित कर दिए हैं. उन्होंने बताया कि दो लोगो को मानद उपाधि दी जाएगी जिसमें लेफ्टि.कर्नल धीरेन्द्र सिंह कुशवाह डी.लिट प्रबंध संकाय में व डॉ.वायके मिश्रा डीएससी जीवन संकाय में मानद उपाधि दी जाएगी. वार्ता के दौरान कुलसचिव डॉ सुरेंद्र ङ्क्षसह परिहार ने राज्यपाल के तय कार्यक्रम के अनुसार सभी आगुंतकों से समारोह में सम्मलित होने की अपील की है. इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.एनपी पाठक, डॉ.दिनेश कुशवाह, डॉ.लक्ष्मीकांत चंदेला व मीडिया प्रभारी नलिल दुबे, अंशु रानी पटेल मौजूद रहे.
