हॉलीवुड निर्देशक रॉब रेनर और पत्नी की हत्या, बेटा मुख्य संदिग्ध

लॉस एंजिल्स, 15 दिसंबर (वार्ता /स्पुतनिक) हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी, मिशेल सिंगर रेनर, लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। ‘पीपल’ पत्रिका ने कई सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। nलॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। दमकलर्मियों ने रेनर के घर से दो व्यक्तियों के शव मिलने की सूचना दी। टीएमजेड पोर्टल के अनुसार, “दोनों पीड़ितों के शरीर पर छुरा घोपने के निशान मिले जो गहरे कटे हुये थे।”

पत्रिका के सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के मामले में दंपति के बेटे निक रेनर मुख्य संदिग्ध हैं, जिसका नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। पुलिस ने फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन निक रेनर से पूछताछ की जा रही है। रॉब रेनर ने 1960 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में एक निर्देशक के रूप में प्रभावशाली पहचान बनाई। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में ‘द बकेट लिस्ट’ (2007) और ‘ए फ्यू गुड मेन’ (1992) शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2013 में ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ में मुख्य किरदार के पिता की भूमिका भी निभाई थी। उनकी अन्य समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में ‘स्टैंड बाय मी’, ‘द प्रिंसेस ब्राइड’, ‘व्हेन हैरी मेट सैली…’और ‘मिजरी’ शामिल हैं।

Next Post

जयशंकर जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, क्षेत्रीय सहयोग- रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे पर करेंगे चर्चा

Mon Dec 15 , 2025
अबू धाबी, 15 दिसंबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एच.एच. शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, क्षेत्रीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। श्री जयशंकर श्री जायद […]

You May Like