नेशनल लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निराकरण का प्रयास

भोपाल। जिला न्यायालय परिसर सहित भोपाल जिले की विभिन्न अदालतों में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर जिलेभर में कुल 61 खंडपीठों का गठन किया गया, जिनके माध्यम से लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया।

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस, बिजली-पानी के बिल, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरण रखे गए। अधिकारियों के अनुसार, हजारों मामलों को सुलह के जरिए निपटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र न्याय और अनावश्यक खर्च से राहत मिल सके। बड़ी संख्या में पक्षकार लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का समाधान कराने पहुंचे।

Next Post

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से सरपंच हटाने का प्रस्ताव पारित

Sat Dec 13 , 2025
इटारसी। केसला विकासखंड की ग्राम पंचायत टांगना में शनिवार को आयोजित ग्राम सभा में सरपंच को पद से हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्राम सभा में करीब 400 से 500 ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने महिला सरपंच सरोज उईके पर मनमानीपूर्ण कार्यप्रणाली अपनाने […]

You May Like