मप्र भवन की प्रदर्शनी में चमका बालाघाट का चिन्नौर चावल

बालाघाट। नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित विशेष प्रदर्शनी में बालाघाट जिले का प्रसिद्ध चिन्नौर चावल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ‘एक जिला–एक उत्पाद’ (ODOP) में शामिल चिन्नौर को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शन सह बिक्री हेतु रखा गया है, जहां इसकी खुशबू और विशेष गुणों ने आगंतुकों का ध्यान खींचा।

बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने 12 दिसंबर को प्रदर्शनी का अवलोकन किया और चिन्नौर चावल की गुणवत्ता एवं उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने इसकी बढ़ती लोकप्रियता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए सुखद संकेत बताया।

प्रदर्शनी में पहुँचे अन्य गणमान्य अतिथियों एवं आगंतुकों ने भी चिन्नौर चावल में गहरी रुचि दिखाई। लोगों ने इसकी अनोखी खुशबू, महीन दाने, उत्कृष्ट स्वाद तथा पारंपरिक उत्पादन पद्धति की सराहना की और इसे बालाघाट की विशिष्ट कृषि पहचान बताया। प्रदर्शनी के माध्यम से चिन्नौर चावल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिलने से इसके उत्पादकों को नए बाजारों में पहचान और बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।

Next Post

बालाघाट जिले के किसान करने लगे पराली प्रबंधन

Sat Dec 13 , 2025
बालाघाट। जिले के किसान अब पराली जलाने के बजाय उसके वैज्ञानिक एवं पर्यावरण‑अनुकूल प्रबंधन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उपसंचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने बताया कि जिले के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से पराली का प्रबंधन कर रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण हो रहा […]

You May Like

मनोरंजन