भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। इस दौरान श्री सक्सेना ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
भेंट के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनसंपर्क विभाग की भूमिका को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसंपर्क विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
