भोपाल: शाहजहाँनाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक लाख रूपये तक चोरी का मशरूका और चोरी में उपयोग की गई मोटरसाइकल को बरामद कर लिया गया है. पुलिस जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को फरियादी सजल जैन निवासी शाहजहाँनाबाद ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दुकान मे घुसकर फ्रूटी की पेटियां, अमूल घी का डिब्बा, पारले बिस्किट का कार्टून, हल्दीराम नमकीन की पेटिया एवं गल्ले मे रखी 6 हजार नगदी के चोरी करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था.
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी की राशिद अली उम्र 22 साल निवासी कबीटपुरा ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पहचान होने पर आरोपी की सघनता से तलाश पतारशी की गई. घटना के संबंध में जब आरोपी से पूछताछ की गई तो अपने साथी अभिषेक शर्मा उर्फ कल्लू उम्र 20 साल निवासी कबीटपुरा के साथ मिलकर वारदात की बात स्वीकार की. मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी कर पुलिस ने फरियादी की दुकान से चोरी गया माल जिसकी कुल कीमती एक लाख रूपये को बरामद किया गया.
