तीसरे दिन 3 छात्राएं मिलीं फाइलेरिया पॉजिटिव

सतना : जिले में चलाए जा रहे फाइरेरिया उन्मूलन अभियान के तीसरे दिन की गई जांच में 3 छात्राओं को फाइलेरिया पॉजिटिव पाया गया. गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को भी 2 बच्चे फाइलेरिया पॉजिटिव पााए जा चुके हैं.मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे टीएएस अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सतना-मैहर में कुल 671 बच्चों की जांच का लक्ष्य रखा गया था.

इस लक्ष्य की तुलना में शुक्रवार को कुल 538 बच्चों की जांच की गई. जिसमें से 535 बच्चे फाइलेरिया निगेटिव पाए गए. लेकिन वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को की गई जांच में 3 छात्राएं फाइलेरिया पॉजिटिव पाई गईं. फाइलेरिया पॉजिटिव पाई गई छात्राओं में से एक छात्रा जहां मझगवां ब्लाक में पाई गई.

वहीं दो छात्राएं मैहर ब्लॉक में पाई गईं. इसी कड़ी में स्वास्थ्य अमले द्वारा शुक्रवार को कुल 39 विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य भी किया गया. गौरतलब है कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले भर में 10 दिसंबर से टीएएस अभियान का आरंभ किया जा चुका है. जिसमें पहले दिन हुई जांच में कोई भी बच्चा फाइलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया. लेकिन दूसरे और तीसरे दिर की गई जांच में क्रमश: 2 और 3 बच्चे फाइलेरिया पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

Next Post

वाशरुम के दरवाजे की पर्ची से फैली गफलत

Sat Dec 13 , 2025
सतना : अस्पताल के जिस पुरुष वार्ड का वाशरुम खराब है उसी के दरवाजे पर चस्पा पर्ची यह दर्शा रही है कि आवश्यकता पडऩे पर महिला वार्ड के वाशरुम का इस्तेमाल करें. जिसके चलते एक ओर जहां सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है वहीं […]

You May Like