
जबलपुर। रांझी न्यू शोभापुर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार (56) क्रेडिट कार्ड जारी करने के नाम पर 37,799 की साइबर ठगी का शिकार हो गए। एक अज्ञात कॉलर ने उन्हें पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा था। बातों में आकर संजीव ने उस लिंक में अपने चालू एसबीआई क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी।
इसके बाद ठग ने उनसे मोबाइल के डायल पैड पर एक कोड दर्ज करने को कहा। संजीव कुमार को मोबाइल हैक होने का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने कोड नहीं डाला और कॉल काट दिया। इसके बावजूद, उनके एसबीआई कार्ड से 37,799 का अनाधिकृत भुगतान हो गया।
