शूटिंग लीग ऑफ इंडिया 16 फरवरी 2026 से होगी शुरू

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) अगले साल 16 फरवरी से शुरु होने वाली बहुप्रतीक्षित शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) में कई शीर्ष भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे। अगले साल 16 से शुरु होगी। आज यहां आईएसएसएफ के 2026 के कैलेंडर के अनुसार 16 से 26 फरवरी तक चलने वाली लीग की तीरीखों की बुधवार को घोषणा की गई। इस प्रतियोगिता में पिस्टल (10मी, 25मी), राइफल (10मी, 50मी थ्री पोजीशन), और शॉटगन (ट्रैप और स्कीट) कैटेगरी में मिश्रित टीम स्पर्धाएं होगी। फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों को लीग चरण के लिए दो पूल में बांटा जाएगा, जिसके बाद नॉकआउट राउंड होंगे। खिलाड़ियों को चार टियर में बांटा गया है: एलीट चैंपियंस, वर्ल्ड एलीट, नेशनल चैंपियंस, और जूनियर और यूथ, जो अंतरराष्ट्रीय सितारों, शीर्ष भारतीय निशानेबाजों और उभरती प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर नव निर्वाचित एनआरएआई अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने कहा, “एसएलआई हमारे खेल के लिए एक मील का पत्थर है – फ्रेंचाइजी-आधारित, एथलीट-फर्स्ट, और अधिक से अधिक भागीदारी के लिए ग्लोबल कैलेंडर के साथ तालमेल बिठाया गया है। मिश्रित टीम प्रारुप, दिलचस्प कहानियों और प्रीमियम ब्रॉडकास्ट के साथ, हम एक वर्ल्ड-क्लास ओपनिंग सीजन देने के लिए तैयार हैं जो अंतरराष्ट्रीय सितारों का स्वागत करेगा और भारत की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल पवनकुमार सिंह ने कहा, “हम उत्साहित हैं कि शूटिंग लीग ऑफ इंडिया का पहला एडिशन अगले साल की शुरुआत में होगा। भारत और विदेश के शीर्ष एथलीटों के साथ, हम करीबी और प्रतिस्पर्धी मैचों की उम्मीद करते हैं। यह लीग शूटिंग को एक खेल के रूप में बढ़ावा देने और फैंस को फॉलो करने के लिए एक रोमांचक नया फॉर्मेट देने का एक शानदार मौका देती है। यह घरेलू एथलीटों को टॉप-लेवल के प्रतिस्पर्धियों के साथ अमूल्य अनुभव भी प्रदान करेगा, जिससे उन्हें बड़ी चैंपियनशिप के लिए तैयारी करने का तरीका समझने में मदद मिलेगी और खेल को अधिक समावेशी और सुलभ बनाया जा सकेगा।”

Next Post

यूनिसेफ ने सूडान में विस्थापित 50 लाख बच्चों के लिए तत्काल कार्रवाई की अपील की

Wed Dec 10 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 10 दिसंबर, (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने बुधवार को सूडान में संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लगभग 50 लाख बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सूडान के दारफूर और कोर्डोफान क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में अकाल की स्थिति घोषित की जा […]

You May Like