बनारस के स्ट्रीट फूड पर फिदा हुईं भाग्यश्री

अभिनेत्री भाग्यश्री हाल ही में पति संग बनारस पहुंचीं, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती के साथ शहर के मशहूर स्ट्रीट फूड मलइयो का जमकर आनंद लिया।

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री उन सेलेब्स में शामिल हैं, जो खानपान को लेकर किसी तरह की पाबंदी में यकीन नहीं रखतीं। फिटनेस के साथ-साथ स्वाद का आनंद लेना भी उन्हें खूब पसंद है। हाल ही में भाग्यश्री अपने पति के साथ बनारस की यात्रा पर पहुंचीं, जहां उन्होंने न सिर्फ धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, बल्कि काशी की गलियों में मिलने वाले मशहूर स्ट्रीट फूड का भी जमकर लुत्फ उठाया।

बनारस पहुंचकर भाग्यश्री ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गंगा घाट पर समय बिताया और बोट राइड का आनंद लिया। आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ अभिनेत्री ने शहर के खानपान को भी पूरी तरह एक्सप्लोर किया।

Next Post

60 की उम्र में सलमान खान की सॉलिड फिटनेस ने मचाया तहलका

Tue Dec 23 , 2025
60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान की लेटेस्ट जिम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दमदार फिटनेस के साथ मजेदार कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।  हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी लेटेस्ट तस्वीरें, जो उन्होंने खुद […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।