ग्वालियर: इंडिगो एयरलाइन्स संकट के चलते विमान यात्रियों की शुरू हुई कठिनाईयां कम होने का नाम नहीं ले रही है. इंडिगो ने ग्वालियर से मुंबई के बीच चलने वाली अपनी हवाई सेवा 13 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दी है, जिससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है. इंडिगो ने बड़ा फैसला लेते हुए ग्वालियर मुंबई और मुंबई ग्वालियर के बीच चलने वाली अपनी नियमित विमान सेवा 13 दिसंबर तक के लिए पूरी तरह से रद्द कर दिया है.
मुंबई फ्लाइट रद्द होने से अब यात्री ग्वालियर से मुंबई सिर्फ ट्रेन से ही आ जा सकते है, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक हो जाने से किसी भी ट्रेन मे टिकट नहीं मिल पर रहा है.इंडिगो के संचालन में 10 प्रतिशत कटौती का दिया आदेश इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से हजारों यात्रियों को हुई परेशानी के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बार फिर इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को तलब किया.
इंडिगो अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यात्रियों की देखभाल, रिफंड की स्थिति और पायलट और क्रू रॉस्टर की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की गई. उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन के सीईओ के साथ बैठक के बाद कैंसिलेशन कम करने के लिए इंडिगो के संचालन में 10 प्रतिशत कटौती का आदेश दिया है.
