रानी चटर्जी की छोटे पर्दे पर ‘तूफानी’ वापसी, ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी’ में बनी ‘बागी ज्वाला’, पालकी में हवेली में एंट्री से मचा तहलका

मुंबई, 10 दिसंबर, 2025: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। वह सन नियो टीवी के नए सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार के साथ एंट्री कर चुकी हैं। रानी शो में बीहड़ की डाकू ‘बागी ज्वाला’ के रूप में नजर आएंगी, जो घेवर और ठाकुरों से अपना पुराना हिसाब चुकता करने आई है।

रानी ने अपने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें उनकी एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं दिखती। गहरे रंग के डाकू लुक में, माथे पर लाल पट्टी और हाथ में बंदूक के साथ, रानी चटर्जी पालकी में सवार होकर हवेली में प्रवेश करती हैं। उनके आते ही ठाकुर घुटनों पर आ जाते हैं, जिससे उनके किरदार का दबदबा साफ नजर आता है।

यह सीरियल घेवर (गौरी शेलगांवकर) और कुंवर कुंदन (आकाश जग्गा) के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनकी शादी मुश्किलों में हुई है। हवेली में दोनों के रिश्ते को कोई पसंद नहीं करता। इसी रोमांस में नया तूफान लाने के लिए रानी चटर्जी की एंट्री हुई है। उनका बागी ज्वाला का किरदार अब इस शो की कहानी को एक नए और रोमांचक मोड़ पर ले जाने वाला है, जिसे लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

Next Post

बदूकें नहीं हुई जब्त, रिमांड बढ़ी:चिटलर खम्परिया को सतना से लाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में किया पे:

Wed Dec 10 , 2025
जबलपुर:करोड़ों की धोखाधड़ी के प्रकरणों में नागपुर से गिरफ्तार किए गए चिटलर अमित खम्परिया को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान उससे लंबी पूछताछ हुई। धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेजों और पीडि़तों को डराने, धमकाने में इस्तेमाल किए गए आम्र्स की बरामदगी के लिए उसके पुराने […]

You May Like