एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। एडिलेड में होने वाले मुकाबले के लिए पैट कमिंस की वापसी हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पैट कमिंस की वापसी हुई है। तीसरा टेस्ट मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
इस टीम में पैट कमिंस को एकमात्र नए खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। बाकी टीम पूरी टीम ब्रिसबेन वाली ही है। हालांकि, ब्रिसबेन में खेले गए मुकाबले में भी कमिंस टीम के साथ थे। अब वो पूरी तरह से फिट हो गए और वापसी को तैयार है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में खेले गए दो टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।
