पारा लगातार गिर रहा नीचे, 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 °C पहुंचा 

झाबुआ। शहर में अब कड़काड़ती ठंड का आभास हो रहा है। दिनभर ठंड महसूस की जा रहीं है। उधर मौसम का तापमान भी लगातार कम हो रहा है। 8 दिसंबर को जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया था, वहीं 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिसे दर्ज किया गया। इन दिनों ठंड के साथ शीत लहरे भी चल रहीं है।

असलुबह से ही ठंड का आभास होने लगता है। अलसुबह एवं रात में अत्यधिक ठंड के साथ शीत लहरे चलती है। हाईवे मार्गों पर अलसुबह कोहरे के दृश्य देखने को मिल रहे है। रात में अधिक ठंड के चलते लोगों की बाजार में आवाजाही कम हो जाती है। ठंड के बढ़ते प्रकोप का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। मौसम सर्द रहने से लोग स्वेटर, कोट, जैकेट, मफलर आदि गर्म वस्त्रों का उपयोग कर रहे है। शीत ऋतु में गराड़ू, जलेबी, गरम दूध, हलवे के साथ अदरक और ईलायची वाली चाय की चुस्कियों का आनंद लिया जा रहा है। जिसके चलते होटलों पर सुबह एवं रात में विशेष भीड़ देखने को मिल रहीं है। गर्म वस्त्रों की दुकानों पर लोग इनकी जमकर खरीदी कर रहे है। दिसंबर पूरा एवं जनवरी आधा माह तक ठंड अधिक रहने की संभावना है। उधर कड़ाके की ठंड के बावजूद नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य स्थानों, बाजारों और चौराहों पर अलाव नहीं जलाए गए है और ना ही किसी भी सामाजिक संस्थाओं द्वारा निर्धन एवं जरूरतमंदांे को ऊनी वस्त्रों का वितरण कार्य किया जा रहा है।

तामपान में आई गिरावट

बढ़ी हुई ठंड रबी फसलों के लिए उपयुक्त है। किसान वर्ग रबी फसलों में गेहूं, चना, सरसो से पैदावार होने पर कटाई-छटाई कार्य में व्यस्त है। सर्द मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों को ध्यान देने की जरूरत है। मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया कि 8 दिसंबर, सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिसे एवं न्यूनततम तापमान 9.4 डिसे रेकार्ड किया गया। वहीं 9 दिसंबर, मंगलवार को अधिकतम पारा 26.8 डिसे एवं न्यूनतम पारा 9.6 डिसे रहा। श्री त्रिपाठी के अनुसार आगामी दिनांे में तापमान मंे कमी रहने के साथ ठंड में बढ़ोत्तरी के आसार है।

Next Post

संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी बैठे धरने पर

Tue Dec 9 , 2025
रीवा। संजय गांधी एवं गांधी मेमोरियल अस्पताल में सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है. एक ओर जहा स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. वही दूसरी तरफ आउटसोर्स कर्मचारी भी अपनी वेतन को लेकर आये दिन धरना प्रदर्शन कर रहे है. मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने गांधी […]

You May Like

मनोरंजन