संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी बैठे धरने पर

रीवा। संजय गांधी एवं गांधी मेमोरियल अस्पताल में सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है. एक ओर जहा स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.

वही दूसरी तरफ आउटसोर्स कर्मचारी भी अपनी वेतन को लेकर आये दिन धरना प्रदर्शन कर रहे है. मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने गांधी मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक डा. राहुल मिश्रा के कक्ष के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया. जिसमें वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी, सुरक्षा गार्ड आदि शामिल रहे. कई घंटे तक काम बंद करके आउटसोर्स कर्मचारी धरने पर बैठे रहे. उनका कहना है कि न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है और न ही एरियर्स का भुगतान किया गया. इसके अलावा राष्ट्रीय छुट्टी का जो पैसा मनमानी तरीके से काटा गया है वह भी नही दिया जा रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार एजाइल कम्पनी ऐसा क्यो कर रही है. कर्मचारियों ने मनमानी करने का आरोप लगाया और अधीक्षक से मिलकर मानदेय वेतन दिलाने की गुहार लगाई. विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को अधीक्षक राहुल मिश्रा ने समझाइश दी, तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ. कर्मचारियों का आरोप है कि श्रम कानूनो का पालन कम्पनी नही कर रही है. अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या सुनी गई है. मानदेय सहित काटे गये पैसे की शिकायत है, कम्पनी से बात की जा रही है.

Next Post

फर्जी नम्बर प्लेट के साथ चैकिंग में पकड़ाया चोर

Tue Dec 9 , 2025
इंदौर. यातायात पुलिस की चैकिंग के दौरान एक चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल पकड़ी गई. नो एंट्री पॉइंट पर मंगलवार सुबह टीम वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक बाइक संदिग्ध लगने पर रोकी, जिसमें वाहन पर लगी नंबर प्लेट गलत होने पर चेक किया तो पाया यह वाहन चोरी […]

You May Like