एस आई आर को लेकर भाजपा की विशेष बैठक

सतना: भाजपा कार्यालय सतना में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न.इस अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा उक्त संदर्भ में निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। शुद्ध मतदाता सूची पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है, और पारदर्शी निर्वाचन ही लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाता है।

बैठक में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार,भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे , पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र त्रिपाठी , पूर्व महापौर श्रीमती विमला पांडे एवं श्रीमती ममता पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं बालेंद्र गौतम , जिला मंत्री कृष्ण द्विवेदी एवं शुभम तिवारी तथा SIR प्रभारी देवेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

सतना एवं मैहर जिले में नरवाई जलाने की 1105 घटनायें सैटेलाइट मैपिंग में आई सामने

Fri Dec 5 , 2025
सतना:पर्यावरण सुरक्षा के लिये ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार फसलों विशेषतः धान एवं गेहूं की फसल कटाई उपरांत फसल अवशेषों को खेतों में जलाना प्रतिबंधित किया गया है। जिले में भी नरवाई जलाने से होने वाली आगजनित घटनाओं पर नियंत्रण के लिये कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सतना डॉ. सतीश कुमार एस […]

You May Like