
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को अपने निवास पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रतिनिधि शहरयार खान के साथ बैठक कर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा की। यह प्रस्ताव स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने, विशेषकर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने को लेकर प्रस्तुत किया गया।
खान ने अपने प्रस्ताव में युवाओं और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की योजना का खाका पेश किया। इसमें किसानों की आय बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिंग, उन्नत कृषि पद्धतियों और बेहतर विपणन तंत्र को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ ने इस प्रस्ताव में गहरी रुचि दिखाते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संभावित तरीकों पर विस्तृत चर्चा की।
