बंधक बनाकर जानलेवा हमले के फरार आरोपी गिरफ्तार

सतना : शहर में कांग्रेस नेता के बेटे को जबरदस्ती कार में बैठाते हुए अपहरण कर ले जाना और फिर घर में बंधक बनाकर जान से मारने की नियत से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि उक्त मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.
कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मजहूर अहमद द्वारा 23 नवंबर को थाने में शिकायत की गई थी. जिसके अनुसार के के कार वाला अपने साथियों के साथ अचानक आ धमका और इमरान अहमद को जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गया.

इमरान को घर ले जाए जाने के बाद कमरे में बंद कर हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट की गई. इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा धारा 140 126 109 और 3 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई. घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी धनराज तिवारी पिता राज उम्र 30 वर्ष मनकहरी सगरा रीवा, लियाकत शाह पिता मोजली उम्र 58 वर्ष निवासी मस्जिदम मोहल्ला ब्योहारी शहडोल और कादिर हुसैन पिता आबिद उम्र 43 वर्ष निवासी नजीराबाद सतना को दबोच लिया गया था.

लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद मोहम्मद सगीर पिता मो. असगर उम्र 58 वर्ष निवासी मदीना मस्जिद के पास महायाज टोला ब्योहारी शहडोल और आसिफ खान पिता बाबू उम्र 26 वर्ष निवासी घोघर और हाल निवास के के कार उमरी सतना फरार हो गए थे. हलांकि फरार दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार छिपने का प्रयास करते रहे. लेकिन लगातार कड़ी निगरानी के चलते पुलिस ने मंगलवार को दोनों को दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

PMO के नए परिसर का नाम अब 'सेवा तीर्थ', सेंट्रल विस्टा के तहत बन रहा परिसर

Wed Dec 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 दिसंबर, 2025: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नए परिसर को अब ‘सेवा तीर्थ’ नाम दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बन रहे इस परिसर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे पहले एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव के नाम से जाना […]

You May Like