चक्रवात ‘दितवा’ और कमजोर पड़ा

चेन्नई, 02 दिसंबर (वार्ता) शांत हो चला चक्रवाती तूफान ‘दितवा’ अभी भी आंशिक तौर पर चेन्नई तट के करीब लगभग स्थिर बना हुआ है और इसके और कमजोर पड़ने तथा एक दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह बताया कि बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तटों पर बना गहरा दबाव क्षेत्र पिछले छह घंटों के दौरान लगभग स्थिर रहा और अपनी जगह पर केंद्रित है। यह चेन्नई से लगभग 50 किमी पूर्व, पुडुचेरी से 140 किमी और कुड्डालोर से 160 किमी दूर स्थित है।

इसके अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे इसके एक दबाव वाले क्षेत्र में बदल कर कमजोर पड़ने की प्रबल संभावना है।

इस बीच, सोमवार से ही चेन्नई शहर और पड़ोसी जिलों तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश हुई है।

बारिश आज सुबह भी जारी रही और पूरे दिन जारी रहने की उम्मीद है। बारिश के मद्देनज़र राज्य सरकार ने इन जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है और राज्य के स्वामित्व वाले अन्ना विश्वविद्यालय ने आज निर्धारित सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है।

 

 

Next Post

ठंड में बेघर लोगों का सहारा बना आश्रय स्थल, देर रात पहुंचे मुख्यमंत्री, सुविधाओं का किया जायजा

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर: शहर में बढ़ती ठंड के बीच दयालबाग स्थित आश्रय स्थल में सोमवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे. देर रात हुए इस औचक निरीक्षण में उन्होंने ठहरे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी जरूरतों और उपलब्ध व्यवस्थाओं की […]

You May Like