दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, स्लीमनाबाद के बीएलओ घायल

कटनी: स्लीमनाबाद रविवार को कटनी नदी पुल के पास एक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में स्लीमनाबाद के बीएलओ अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गएहादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल स्लीमनाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुँचा। फिलहाल घायल अशोक सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Next Post

लाहिया कॉलोनी में तीन युवकों का घर में घुसकर हमला

Sun Nov 30 , 2025
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र की लाहिया कॉलोनी में देर रात मारपीट की गंभीर घटना हुई. पुराने विवाद को लेकर तीन युवक एक घर में घुस आए और दो भाइयों से हाथापाई की. आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी.22 वर्षीय प्रशांत गौर ने पुलिस को […]

You May Like