सतना:शुक्रवार की रात रामनगर थाना क्षेत्र में चालक समेत नहर में समाई बोलेरो को शनिवार को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.जिसमे चालक की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर शाम नहर में गिरी बोलेरो में फंसे चालक की मौत हो गई। शनिवार सुबह से पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर रेस्क्यू में जुटा रहा। दोपहर में नहर को बंद कराकर शव और वाहन को बाहर निकाला गया।
मौके पर एसडीएम एस.पी. मिश्रा, रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रोशन रावत सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन कल देर शाम अनियंत्रित होकर नहर में समा गया था। मृतक की पहचान मोतीलाल कुशवाहा निवासी सुहेला के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम में गोताखोर पंकज पांडे और चंदूलाल कोल भी मौजूद रहे, जिन्होंने तलाश अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
