एफपीआई ने नवंबर में 4,114 करोड़ रुपये का किया शुद्ध निवेश

मुंबई, 30 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में नवंबर में 4,114 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार नवंबर में एफपीआई ने जितना पैसा निकाला उससे 4,114 करोड़ रुपये ज्यादा लगाये। यह लगातार दूसरा महीने है जब पूंजी बाजार में एफपीआई का निवेश सकारात्मक रहा है।

एफपीआई ने नवंबर में डेट में 4,674 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 3,098 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। हाइब्रिड उपकरणों में भी उन्होंने 103.72 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं, इक्विटी में वे बिकवाल रहे और 3,765 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

पूरे कैलेंडर वर्ष में एफपीआई अबतक सात महीने शुद्ध रूप से बिकवाल और शेष चार महीने लिवाल रहे हैं।

साल के दौरान उन्होंने 45,251 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इक्विटी से उन्होंने 1,37,492 करोड़ रुपये निकाले हैं जबकि डेट में 87,250 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 3,101 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

 

 

Next Post

इंदौर विकास प्राधिकरण में भी होगी जनसुनवाई

Sun Nov 30 , 2025
इंदौर: इंदौर विकास प्राधिकरण में भी अब जनसुनवाई होगी. मंगलवार आईडीए सीईओ स्वयं जनसुनवाई में मौजूद रहेंगे. खास बात यह है कि पिछले 15 सालों में पहली बार आईडीए जनसुनवाई का हिस्सा बनेगा.अभी तक आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकारी विभाग पुलिस, प्रशासन, नगर निगम में जनसुनवाई होती […]

You May Like