रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस काे समर्थन देने के लिये लोगों का धन्यवाद किया

हैदराबाद, 05 जून (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों ने कांग्रेस के 100 दिन के शासन को पसंद किया है।

श्री रेड्डी ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनावों की तुलना में संसदीय चुनावों में कांग्रेस के वोटों का प्रतिशत बढ़ा है, जो उनके एजेंडे के लिए लोकप्रिय समर्थन का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के 100 दिनों के शासन का समर्थन किया है। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लाभ के लिए अपनी ही पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरएस ने इस चुनाव में अपनी आत्मा का बलिदान” दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्दीपेट में हरीश राव के मजबूत प्रभाव के बावजूद, बीआरएस के वोट भाजपा को चले गये। उन्होंने दावा किया कि बीआरएस की साजिश के कारण कांग्रेस आठ सीटें हार गयी।

श्री रेड्डी ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव कम हो गया है, जिससे पता चलता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए जनता का समर्थन कम हो गया है।

उन्होंने व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने का वादा किया और साथ ही पहले से कहीं अधिक मेहनत करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होने और संपत्ति तथा जल बंटवारे के मुद्दों को चर्चा के माध्यम से हल करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

Next Post

नैनीताल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत, कई घायल

Wed Jun 5 , 2024
नैनीताल 05 जून (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया जहां जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र उखल कांड में मैक्स वाहन खाई में गिर गया जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई एवं पांच अन्य घायल हो गये। हादसे के वक्त वाहन […]

You May Like