महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

नयी दिल्ली 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। वहीं दूसरी सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। इस तरह से पार्टी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Next Post

फैमिली दिवाली किडज़ानियावाली की पेशकश

Mon Oct 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 28 अक्टूबर (वार्ता) एडुटेनमेंट के सबसे अच्छे डेस्टिनेशन किडज़ानिया परिवारों को एकजुट होकर ‘फैमिली दिवाली किडज़ानियावाली’ मनाने की पेशकश की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मन में नई उमंग जगाने […]

You May Like

मनोरंजन