श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा भव्य शोभा के साथ प्रारम्भ 

भोपाल। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से रवाना होकर गीत गणेश विलास तक पहुँची। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बग्घी, घोड़े और ढोल–नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का दृश्य देखते ही बन रहा था।

कथा का वाचन पंडित श्री राम दुलारे पाठक (व्याकरणाचार्य), पन्ना द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल गीत गणेश विलास, अयोध्या बायपास रोड निर्धारित किया गया है।

इस धार्मिक आयोजन के यजमान पंडित राम गोपाल तिवारी एवं श्रीमती सुधा तिवारी (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा पन्ना) सपरिवार उपस्थित रहे।

व्यवस्थापन की जिम्मेदारी पंडित नंद किशोर पाठक (संगठन मंत्री, अखंड ब्राह्मण सेवा समिति मप्र) के नेतृत्व में की जा रही है।

आयोजन में दीपक शर्मा, राकेश वर्मा, संजय मिश्रा, दामोदर तिवारी, रघुनंदन तिवारी, विनोद अरजरिया, स्मिता शर्मा, निर्मला पाठक और मानसी का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

हबीबगंज पुलिस ने 70 लाख का चोरी का माल किया बरामद

Fri Nov 28 , 2025
भोपाल।थाना हबीबगंज पुलिस ने चोरी की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए लगभग 70 लाख रुपये के सोने–चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की। फरियादी मनीष ब्यौहार के घर स्थित गुप्त लाकर से चोरी की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर पूर्व केयरटेकर सोहित उर्फ […]

You May Like