पत्नी से झगड़े के बाद पुताई मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दी

इंदौर: खजराना क्षेत्र के गांधी ग्राम में घरेलू विवाद के कुछ ही घंटों बाद एक पुताई मिस्त्री ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय फिरोज पिता निजाम गांधी ग्राम में रहता था और पुताई का काम करता था. देर रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया, कहासुनी बढ़ी तो पड़ोसी बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों को शांत कराया.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुताबिक विवाद शांत होने के बाद पत्नी बच्चों को लेकर कमरे के बाहर चली गई. कुछ देर बाद फिरोज ने अंदर से कमरा बंद कर फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा और उसे फंदे पर लटका पाया. फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

आटा चक्की में साड़ी फँसने से बुजुर्ग की मौत, छह दिन से चल रहा था उपचार

Thu Nov 27 , 2025
इंदौर: महू नाका क्षेत्र में घरेलू आटा चक्की चलाते समय हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 70 वर्षीय महिला ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में साड़ी का पल्लू मशीन में फँस जाने से महिला का गला घुट गया था, मामले में पुलिस जांच कर […]

You May Like