डुबकी नाला पर पुल बनने से आवागमन हुआ सुलभ: राजेन्द्र

देवसर विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी से क्यारीडाड़ मार्ग के डुबकी नाला पर बने पुल का हुआ लोकार्पण

सिंगरौली : जिले के एक-एक गांव टोला का समग्र रूप से विकास होगा। शिक्षा,स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल एवं सड़क हो। यही हम सब का लक्ष्य है। सरकार इसी दिशा में बेहतर तरीके से कार्य कर भी रही है। पुल के निर्माण होने से मनिहारी सहित कई गांव के आवागमन सुलभ हो जाएंगे।उक्त बातें सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज देवसर विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी से क्यारीडाड़ मार्ग में डुबकी नाला पर जल मग्नीयपुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नेे जनता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता देवसर विधायक राजेंद्र मिश्रा ने किया। गौरतलब है कि क्षत्रीय जनों की मांग के अनुरूप डुबकी नाला पर पुलिया एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 4 करोड़ 17 लाख रुपए की मंजूरी मिली थी। जहां क्रियांवयन एजेंसी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण रीवा के द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया गया। जहां आज पुल एवं पहुंच मार्ग का सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा एवं विधायक राजेंद्र मिश्रा ने विधि-विधान पूजा पाठ के साथ लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि यहां के जनता जनार्दन के आवागवन को सुलभ कराने के लिए पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। यहां के जनता जनार्दन को बारिश के समय वहा से आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही थी। जिसको देखते हुए राशि की मंजूरी कराई गई और निर्माण कार्य पूर्ण कराकर नागरिकों को यह सौगात दी गई है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री धु्रव सिंह , बरगवां थाना थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा बरगवां मंडल के मंडल अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता, रितेश साह, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, मनोज अग्रवाल डॉक्टर सुशील पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्रियान्वयन एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

मोनालिसा का फिल्म के लिए चयन

Thu Jan 30 , 2025
महेश्वर (खरगोन )महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और प्यारी सी मुस्कान के चलते वायरल हुई मोनालिसा अब अपने घर यानी मध्य प्रदेश के महेश्वर लौट चुकी हैं. मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म में ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए कास्ट कर लिया है. सनोज मिश्रा उनके गांव […]

You May Like

मनोरंजन