मार्करम-रिकल्टन की जोड़ी ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत में एक टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली पहली अफ्रीकी जोड़ी

नई दिल्ली, 25 नवंबर, 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के ओपनिंग जोडी एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पहले विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। 2008 के बाद साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतकीय साझेदारी करने वाली यह पहली जोड़ी बन गई है, और भारत में ऐसा करने वाली यह चौथी साउथ अफ्रीकी जोड़ी है।

दोनों पारियों में अर्धशतकीय साझेदारी का कमाल

मार्करम और रिकल्टन ने शनिवार (22 नवंबर) को पहली इनिंग्स में पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े थे, और मंगलवार (25 नवंबर) को दूसरी इनिंग्स में पहले विकेट के लिए 59 रन बनाए। इससे पहले, मार्च 2008 में ग्रीम स्मिथ और नील मैकेंजी की जोड़ी ने चेन्नई में यह कारनामा किया था। दूसरी पारी में रिकल्टन 35 और मार्करम 29 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के शिकार हुए।

मार्करम ने फील्डिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एडन मार्करम ने अपनी बैटिंग के अलावा, फील्डिंग में भी सुर्खियाँ बटोरीं। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन, उन्होंने पाँच कैच पूरे किए और एक टेस्ट मैच की एक पारी में आउटफील्डर के तौर पर सबसे ज़्यादा कैच लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वह एक मैच की एक पारी में 5 कैच लेने वाले 17वें आउटफील्डर बन गए हैं।

Next Post

नायब तहसीलदार कविता घर की छत से गिरीं, मौत

Tue Nov 25 , 2025
विदिशा:आज जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार सविता मनोहर टॉकीज के सामने स्थित अपने निवास की छत से गिर गईं। जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला जिला चिकित्सालय […]

You May Like