चौथे दिन का खेल शुरू, साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका इस टेस्ट में अपनी पकड़ बना ली है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। आज इस टेस्ट के चौथे दिन का खेल खेला जाना है। तीसरे दिन के बाद साउथ अफ्रीका के पास 314 रनों की बढ़त है। अब चौथे दिन साउथ अफ्रीका कम से कम 200 रन और बनाने को देखेगी। वहीं भारतीय टीम अगर जल्द समेटने में कामयाब रहती है तो जीत की उम्मीद बनी रहेगी। हालांकि, भारतीय टीम के लिए यह बहुत मुश्किल होने वाला है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बनाए थे, जिसके सामने टीम इंडिया 201 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के बाद साउथ अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना चुका है।

Next Post

मुक्तिधाम मार्ग बाधित, मोहल्ले में करना पड़ा अंतिम संस्कार

Tue Nov 25 , 2025
सतना: नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की लचर कार्यशैली के चलते न सिर्फ आम जन को हर रोज कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि आलम यह है कि मुक्तिधाम के रास्ते पर अतिक्रमण के चलते लोगों को मृत्यु के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए […]

You May Like