खड़ी कारों में बदमाश ने लगाई आग आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में एक कालोनी में खड़ी दो कारों को बदमाश ने निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. कार मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ कला स्थित महाकाल कॉलोनी में रविवार को देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो कारों में आग लगा दी. वीडियो फुटेज में बदमाशों की करतूत भी देखी जा रही है. एक बदमाश अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ ले जाकर कार में छिडकाव कर आग लगा दी. देर रात को कारों में हुई आगजनी की घटना होने से इलाके में दहशत का महौल बन गया. आग बुझाते हुए लोगों ने मामले की शिकायत तुरंत ही पुलिस में की. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

कार मालिकों ने पुलिस को बताया कि उन्हें संदिग्ध बदमाश के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है. कारों में आग किन कारणों से लगाई गई, फिलहाल इसका भी खुलासा नहीं हो सका है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है. थानों की पुलिस इस मामले में सक्रियता से कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद भी घटनाएं लगातार बढ़ रही है. खजूरी थाना पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है.

Next Post

'भारत का बैटिंग एप्रोच काफी खराब था': कुंबले

Mon Nov 24 , 2025
गुवाहाटी, 24 नवम्बर (वार्ता) गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मेहमान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के 489 रन के जवाब में भारत को 201 रन पर आउट कर दिया और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोये 26 रन बनाकर 314 रन की मजबूत बढ़त बना […]

You May Like