ढेंका में दो बाइकों की भिड़ंत घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा  

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ढेंका गांव में आज दिन शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और माड़ा पुलिस के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही, लेकिन संगठन के सदस्यों ने स्थिति को संभालते हुए राहत कार्यों को तेजी से अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल युवकों की पहचान दीपू नाई निवासी जरहा तथा रैला निवासी एक युवक के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतनी जोरदार था कि दोनों युवक कुछ देर तक बेहोशी की अवस्था में पड़े रहे। संगठन द्वारा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं संगठन के संरक्षक अशोक सिंह परिहार को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह को अवगत कराया। सूचना मिलते ही अंकित सिंह, जनपद सदस्य माड़ा रणधीर सिंह, तहसील अध्यक्ष विकेश सिंह, रणमत सिंह सहित टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिकता के आधार पर घायलों को सुरक्षित अस्पताल के लिए रवाना किया।

Next Post

ठेकेदार के साथ मापीट कर गन प्वाइंट पर की गई लूट

Sat Nov 22 , 2025
रीवा। रीवा जिले के गढ़ थाना अन्तर्गत बीती रात एक ठेकेदार पर हमला कर लूट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने ठेकेदार पर लाठी डंडों से ना सिर्फ हमला किया बल्कि गन प्वाइंट पर मोबाइल, बाइक और नगदी लूटकर फरार हो गए. फिलहाल बदमाशों […]

You May Like