सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिए वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ सर्जना यादव, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, सिविल जज सीनियर डिवीजन स्वप्नश्री सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं इंजीनियर बीएस यादव द्वारा किया गया. तदुपरान्त छात्रों द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई.स्कूल द्वारा आयोजित जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिए वार्षिक उत्सव में प्री नर्सरी से क्लास 2 के छात्रों द्वारा जिसमें छात्रों ने प्रतिबिम्व थीम के तहत रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. संचालिका मनीषा कवठेकर ने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी.
