मेट्रो स्टेशन में पार्किंग स्थल नहीं होने से मंत्री असंतुष्ट

इंदौर: शहर में मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग नहीं होने को लेकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की है. हालांकि मेट्रो के अधिकारियों ने भी जवाब दिया कि मौके पर पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं है. मंत्री ने मेट्रो अधिकारियों से कहा कि सड़कों का पेंचवर्क भी नहीं किया जा रहा है. साथ ही मंत्री ने पार्किंग के लिए जगह खरीदने का प्रस्ताव सुझाया. आईएसबीटी को लेकर मंत्री ने आईडीए अधिकारियों से कहा कि इसको बिना किराए के खोल दो, यह किराए पर नहीं जाएगा.

आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो रेल के रेडिसन से लवकुश चौराहे तक दौरा किया. इस दौरान उनके साथ मेट्रो रेल, नगर निगम, आईडीए और एमपीआरडीसी के अधिकारी मौजूद थे. मंत्री विजयवर्गीय ने मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग का प्रावधान नहीं होने को लेकर कहा कि यह बहुत बड़ी चूक है. यह स्थाई समस्या बन जाएगी और इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ेगी.

मेट्रो रेल अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध नहीं है. इसके बाद मंत्री ने सड़क पेंचवर्क को लेकर मेट्रो अधिकारियों को पूछा. अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो ने जहां खोदा वहा पर पेंचवर्क कर दिया है, बाकी नगर निगम के क्षेत्र में भी है पेंचवर्क कार्य. दौरे के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो अधिकारियों से कही कि पार्किंग जमीन खरीदकर बनाने का सुझाव दिया. इस पर मेट्रो अधिकारियों ने इसका बजट नहीं मिलता है और न ही इसका प्रावधान है.

आईडीए जमीन दे तो कुछ मिलकर कर सकते है. तय हुआ कि आईडीए और मेट्रो मिलकर पार्किंग का कोई रास्ता निकालेंगे. मंत्री के दौरे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, आइएमसी सदस्य राजेन्द्र राठौर, निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, मेट्रो के अनिल कुमार शुक्ला, आरएस राजपूत, एमपीआरडीसी के गगन भाभर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

जनता का पैसा जनता के लिए खर्च हो गया, इसे ऐसे ही खोल दोः विजयवर्गीय
आज मेट्रो रेल के दौरे के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आईएसबीटी का दौरा कारण भी पहुंचे, मंत्री विजयवर्गीय ने आईएसबीटी को किराए पर देने के विषय पर कहा कि यह किराए पर नहीं जाएगा. इसको किराए पर देने की बजाय ऐसे हो खोल दो ऑफ बसों का संचालन शुरू करवा दो. इस पर मंत्री को आईडीए सीईओ ने एयर कंडीशनर बस स्टैंड की जानकर दी. बताया कि निर्माण में सौ करोड़ और जमीन सहित 6 सौ करोड़ की प्रॉपर्टी है.

इसका रखरखाव नहीं होगा तो यह खराब हो जाएगा. मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जनता का पैसा जनता की सुविधा पर खर्च हो गया. इसको ऐसे ही खोल दो, आईडीए जितनी राशि मांग रहा है वह कोई नहीं देगा. आईडीए सीईओ ने कहा कि आप शासन से ऐसे ही ऑपरेट करने की अनुमति दिलवा दे, हम शासन के निर्णय पार अमल कर देंगे.

Next Post

वन विभाग ने पकड़ी लाखों की सागौन

Thu Nov 20 , 2025
बुदनी।ग्राम खैरी सिलगेना में अवैध सागौन कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग बुदनी की स्पेशल टीम ने वन माफिया के ठिकाने पर दबिश दी। मौके से लगभग 600 नग सागौन की सिल्लियां बरामद की गई हैं, जिनका बाजार मूल्य 8 लाख रुपये आंका जा रहा है. सूत्रों के […]

You May Like