इंडिगो रीवा और इंदौर के बीच दिसंबर में शुरू करेगी उड़ान

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अगले महीने से मध्य प्रदेश के रीवा और इंदौर के बीच उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह 22 दिसंबर से यह उड़ान शुरू करेगी। फिलहाल रीवा और इंदौर के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है।

इस मार्ग पर इंडिगो एटीआर विमानों का परिचालन करेगी। इसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी है। उड़ान संख्या 6ई 7363 पूर्वाह्न 11:30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर बाद 1:15 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी की उड़ान 6ई 7364 दोपहर बाद 1:35 बजे रीवा के उड़ान भरेगी और 3:25 बजे इंदौर में उतरेगी।

रीवा अपने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत और सफेद बाघों के लिए जाना जाता है। वहां रीवा किला, गोविंदगढ़ महल और कई खूबसूरत जलप्रपात हैं।

 

Next Post

आरबीआई ने विदेशी मुद्रा विनिमय के सात प्लेटफॉर्म को अनाधिकृत की सूची में डाला

Wed Nov 19 , 2025
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा विनिमय के सात प्लेटफॉर्म को अनाधिकृत की सूची में डाल दिया है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बताया कि उसने स्टारनेटएफएक्स.कॉम, कैपप्लेस.कॉम, मिरॉक्स.कॉम, फ्यूजनमार्केट्स.कॉम, ट्राइव.कॉम, एनएक्सजीमार्केट्स.कॉम और नॉर्डएफएक्स.कॉम को अनाधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय प्लेटफॉर्म की सूची में डाल दिया […]

You May Like