आरबीआई ने विदेशी मुद्रा विनिमय के सात प्लेटफॉर्म को अनाधिकृत की सूची में डाला

मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा विनिमय के सात प्लेटफॉर्म को अनाधिकृत की सूची में डाल दिया है।

केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बताया कि उसने स्टारनेटएफएक्स.कॉम, कैपप्लेस.कॉम, मिरॉक्स.कॉम, फ्यूजनमार्केट्स.कॉम, ट्राइव.कॉम, एनएक्सजीमार्केट्स.कॉम और नॉर्डएफएक्स.कॉम को अनाधिकृत विदेशी मुद्रा विनिमय प्लेटफॉर्म की सूची में डाल दिया है। इसका मतलब है कि ये आरबीआई से मान्यता के बिना विदेशी मुद्रा विनिमय का कारोबार कर रहे हैं। इससे आम लोगों की वित्तीय सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।

इन सात नये प्लेटफॉर्मों के शामिल होने के बाद अब देश में अनाधिकृत तौर पर विदेशी मुद्रा विनिमय का कारोबार करने वाले प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़कर 95 हो गयी है। यह पूरी सूची रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

 

Next Post

दिल्ली थोक जिंस बाजार में चावल, गेहूं में तेजी; दल, तेल नरम

Wed Nov 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) दिल्ली जिंस बाजार में बुधवार को सामान्य कारोबार के बीच मांग के समर्थन से चावल और गेहूं में तेजी का रुख दिखा जबकि विदेशों से नरमी के संकेतों के बीच ज्यादातर खाद्य तेलों के भाव नीचे थे। दालों में भी मसूर को छोड़ कर कुल […]

You May Like