झिरियाखेरा में जमीनी विवाद पर मारपीट

छतरपुर। घुवारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरियाखेरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहराने का मामला सामने आया है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह घोष अपने परिजनों के साथ छतरपुर एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की।

भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि जमीन संबंधी पुराने विवाद के चलते दूसरे गांव के 15 से 20 लोगों ने उनके पूरे परिवार पर हमला किया और जमकर मारपीट की। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।

परिवार का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन पर अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

खोवा, पनीर और नमकीन कराया नष्ट, एक का लाइसेंस निलंबित

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर: खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गरुड़ दलों द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में कई प्रतिष्ठानों से संदिग्ध और दूषित खाद्य पदार्थ […]

You May Like

Play sound