
सीधी। “ऑपरेशन मुस्कान”अभियान के अंतर्गत जिला सीधी पुलिस द्वारा लगातार विद्यालयों, छात्रावासों एवं ग्रामीण अंचलों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में यह अभियान पूरे जिले में जनहितकारी रूप से व्यापक प्रभाव छोड़ रहा है।कमला कॉलेज पड़रा में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने छात्राओं एवं विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर महिला एवं बाल सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, नशा मुक्ति तथा साइबर क्राइम से बचाव के सरल व प्रभावी उपाय साझा किए।छात्राओं में जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने वाली यह कक्षा अत्यंत प्रेरक एवं सहभागितापूर्ण रही।साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को महत्वपूर्ण डास बताए गए, जिसमें सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स हमेशा ऑन रखें।मजबूत पासवर्ड व टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करें। अनजान लिंक, क्यूआर कोड एवं फ्री रिवॉर्ड से दूरी रखें।किसी भी ब्लैकमेलिंग, गलत मैसेज या फ्रॉड की तुरंत शिकायत 1930 या पुलिस/सायबर सेल में करें। अनजान प्रोफाइल, कॉल व चैट से सावधानी रखें।संदिग्ध गतिविधि का स्क्रीनशॉट/प्रमाण सुरक्षित रखें। बच्चों के मोबाइल में पैरेंटल कंट्रोल/सेफ्टी सेटिंग्स लागू करें।
