सोनिया, खरगे, राहुल ने इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को यहां उनकी समाधि शक्ति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती के मौके पर उनकी समाधि स्थल पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा “श्रीमती इंदिरा गांधी का अनुकरणीय और गतिशील नेतृत्व, जिसमें उन्होंने अपार राजनीतिक साहस दिखाया, सदैव प्रेरणादायी रहेगा। जन सेवा के लिए उनके अटूट संकल्प और समर्पण ने भारत की प्रगति यात्रा पर अमिट छाप छोड़ी है।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान कोटि-कोटि नमन का पात्र है। उनकी जयंती पर, हम उनकी चिरस्थायी विरासत को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
श्री राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा “देश के लिए निडर होकर फैसले लेने और हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से ही मिली है। उनका साहस, देशभक्ति और नैतिकता आज भी मुझे अन्याय के ख़िलाफ़ मज़बूती से खड़े होने का हौसला देती हैं।”

Next Post

हजारों हेक्टेयर में होने वाले धनिया का रकबा सिमटा

Wed Nov 19 , 2025
ब्यावरा: लगभग एक दशक पूर्व तक रबि सीजन में धनिया उपज का रकबा ब्यावरा विकासखंड में 15 हजार हैक्टर से अधिक में हुआ करता था, मंडी में धनिया की आवक के दौरान समूचे वातावरण में धनिया की महक होती थी. किंतु प्राकृतिक विपदा सहित अन्य व्यवहारिक दिक्कतों के कारण धनिया […]

You May Like