अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस ने पहलगाम हमले के पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री वेंस ने आतंकवादी हमले के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया पर पोस्ट के जवाब में एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा , “ उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए हैं। इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं।”

अमेरिकी उप राष्ट्रपति इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हुए है।

Next Post

आप ने की पहलगाम हमले की निंदा

Tue Apr 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पास पर्यटकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में आज से पहले कभी भी पर्यटकों को निशाना नहीं […]

You May Like