
नर्मदापुरम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य मैं मैपिंग का एवं गणना प्रपत्रो का डिजिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है। वर्तमान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को बीएलओ एप पर डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। 18 नवंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे तक जिले में कुल 961165 मतदाताओं में से 218383 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण किया जाकर मैपिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं एवं बीएलओ एप पर डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र -138 सोहागपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 195 की बीएलओ श्रीमती वर्षा गोस्वामी जो की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है एवं मतदान केंद्र क्रमांक 256 की बीएलओ श्रीमती निशा ठाकुर ने मैपिंग एवं गणना प्रपत्रो का डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। अपने मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य करने पर उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने बीएलओ श्रीमती वर्षा गोस्वामी एवं श्रीमती निशा ठाकुर को बधाई देते हुए उनके इस कार्य की सराहना की तथा अन्य बीएलओ जिन्होंने अब तक अपना मैपिंग एवं डिजिटाइजेशन का 90% तक का कार्य पूर्ण कर लिया है उनके कार्यों की भी सराहना की और उन्हें बधाई प्रेषित की।
