तेज रफ्तार का कहर: दो सड़क हादसों में युवक व महिला की मौत

सौसर: बानाबाकोडा से मोहगांव और साईंखेड़ा मार्ग पर बीती रात हुए दो अलग–अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मोहगांव–बानाबाकोड़ा मार्ग पर बाइक से अपने गांव लौट रहे पवन पिता महादेव डांगे निवासी बानाबाकोड़ा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

दूसरी घटना साईंखेड़ा के पास हुई,जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धोडाबोरगांव निवासी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। डंपर चालक घटना के बाद फरार हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। लोधीखेड़ा टीआई एबी मर्सकोले का कहना है कि फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है

Next Post

शिवपुरी में नपा अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर 20 पार्षद धरने पर बैठे

Tue Nov 18 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को पद से हटाने और कथित भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर 20 पार्षद आज मंगलवार से धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के लिए नगर पालिका परिसर में टेंट लगाया गया […]

You May Like