शिवपुरी में नपा अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर 20 पार्षद धरने पर बैठे

शिवपुरी: शिवपुरी नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को पद से हटाने और कथित भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर 20 पार्षद आज मंगलवार से धरने पर बैठ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के लिए नगर पालिका परिसर में टेंट लगाया गया है। पार्षदों का कहना है कि वे अध्यक्ष को पद से हटाने सहित भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठाई है। करीब चार महीने पहले भी लगभग 18 पार्षदों ने करैरा के बगीचा सरकार हनुमान मंदिर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अध्यक्ष को पद से हटाने की शपथ ली थी। उस समय पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा कलेक्टर को सौंपा था, लेकिन वे स्वीकार नहीं हुए।

इसके बाद कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, गिट्टी, मोरम और कैटल से जुड़े कार्यों में हुए घोटालों का खुलासा किया था। इन मामलों में जांच तो हुई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से पार्षदों में नाराजगी बढ़ गई है।वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद विजय शर्मा ने बताया कि नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं, जिनकी जानकारी पार्षद समय-समय पर देते आए हैं। उनका आरोप है कि पार्षद पिछले चार महीनों से अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

Next Post

जेएएच में शराब पार्टी, डीन से अभद्रता, जूडा के अल्टीमेटम के बाद हुई एफआईआर

Tue Nov 18 , 2025
ग्वालियर: जेएएच न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन (गर्ल्स हॉस्टल) के पास कार का दरवाजा खोलकर खुलेआम शराब पी रहे युवकों ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ और उनके वाहन चालक से अभद्रता की थी। कंपू थाना में मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने घटना के समय मौके पर पहुंचकर […]

You May Like