जेएएच में शराब पार्टी, डीन से अभद्रता, जूडा के अल्टीमेटम के बाद हुई एफआईआर

ग्वालियर: जेएएच न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी भवन (गर्ल्स हॉस्टल) के पास कार का दरवाजा खोलकर खुलेआम शराब पी रहे युवकों ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ और उनके वाहन चालक से अभद्रता की थी। कंपू थाना में मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने घटना के समय मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़कर उनका जांच सैंपल लिया। ब्लड सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा गया। इसके बाद एफआईआर की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने आईजी को ज्ञापन देकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कंपू थाना में अभद्रता करने वाले दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।

कंपू थाना में शिकायत करते हुए ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के वाहन के चालक सौरभ कुशवाह ने बताया कि रात में वह डीन के साथ अस्पताल व परिसर के निरीक्षण पर था। निरीक्षण के दौरान जब मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धाकड़ जेएएच के गर्ल्स हॉस्टल के सामने पहुंचे तो यहां दो युवक कार का गेट खोलकर शराब पार्टी कर रहे थे।

डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के कहने पर जब वाहन चालक सौरभ वाहन को रोककर शराब खोरी कर रहे युवकों से पूछताछ करने के लिए उतरा। जिस पर युवकों ने अपनी पहचान अनिकेत प्रताप सिंह राठौर और मोहसिन खान बताते हुए गालियां देते हुए हमला कर दिया। जिसमें वाहन चालक सौरभ और डीन डॉ. धाकड़ बाल-बाल बचे थे। तत्काल कंपू थाना को सूचना दी थी, जिस पर कंपू पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। अब पुलिस ने दोनों युवक अनिकेत और मोहसिन खान पर डीन के वाहन चालक सौरभ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
फोरेंसिक रिपोर्ट में भी ब्लड में आई शराब
इस मामले में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से अभद्रता करने वाले दोनों व्यक्ति का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजा था। पुलिस की फोरेंसिक लैब में जब सैंपल की जांच की गई है तो दोनों युवकों के ब्लड में अल्कोहल (शराब) की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट से पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जिसके बाद ही कंपू थाना पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया है। अब मेडिकल कॉलेज की तरफ से एक चर्चा यह भी है कि फोरेंसिक रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Next Post

रहस्यमय ढंग से तीन बच्चों के गायब होने से हड़कंप, तलाश के बाद होटल में खाना खाते मिले

Tue Nov 18 , 2025
जबलपुर‌: बरेला थाना अंतर्गत सालीवाड़ा चण्डी मोहल्ला में घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर पतासाजी की लेकिन जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो दो बच्चों के परिजनों ने थाने पहुंच‌ कर […]

You May Like