ईडी ने धनशोधन मामले में अल फलाह विश्वविद्यालय पर छापेमारी की

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में अल फलाह विश्वविद्यालय में कथित धनशोधन की जांच शुरू की है, जहां आरोपी कार्यरत थे या अध्ययन करते थे।

ईडी ने कई टीमों का गठन किया है और मंगलवार को अल फलाह विश्वविद्यालय के ओखला कार्यालय तथा अन्य संबंधित स्थानों पर तलाशी ले रही है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा, “ईडी अल फलाह विश्वविद्यालय, उसके ट्रस्टियों और संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं के लिए में तलाशी अभियान चला रहा है। यह अभियान आज सुबह पांच बजे शुरू हुआ और अभी भी जारी है।”

ईडी की छापेमारी दिल्ली अपराध शाखा और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है जिसमें अल फलाह विश्वविद्यालय पर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े डॉक्टर डॉ. उमर नबी उस आई20 कार को चला रहा था जिसमें विस्फोट हुआ। शुरुआत में, विश्वविद्यालय ने डॉ. उमर और उसके सहयोगियों से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था।

हालांकि, बाद में जांच के दौरान पता चला कि विश्वविद्यालय कथित रूप से वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल था जिसके कारण एफआईआर दर्ज की गई और धनशोधन के पहलू की जांच का कार्य ईडी को सौंपा गया।

 

 

Next Post

हनुमान मंदिर के बगल में स्थानांतरित होगा शिव मंदिर

Tue Nov 18 , 2025
सतना: विंध्य क्षेत्र के प्रवेश द्वार का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन सतना को विश्व स्तरीय  स्टेशन बनाने का कार्य अब तेजी पकडऩे लगा है। रेलवे गतिशक्ति मिशन के तहत हो रहे पुनर्विकास में प्लेटफॉर्म नंबर-1 के मुख्य प्रवेश द्वार का आधुनिककरण भी जल्द शुरू होगा।इस कार्य के लिए मुख्य द्वार […]

You May Like