इलाज के बाद प्रेम चोपड़ा घर लौटे, अस्पताल से रात में मिली छुट्टी

प्रेम चोपड़ा को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 8 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में जांच और उपचार के बाद शनिवार देर रात उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 8 नवंबर को उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में आवश्यक जांच और उपचार के बाद शनिवार देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार ने पुष्टि की है कि अब अभिनेता घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार चिंता जता रहे थे। इसी बीच, प्रेम चोपड़ा के दामाद और अभिनेता विकास भल्ला ने उनकी हेल्थ को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट साझा की थी। उन्होंने बताया था कि घबराने की कोई बात नहीं है और यह एक रेगुलर चेकअप का हिस्सा है। उन्होंने कहा था, “वह बिल्कुल स्थिर हैं और जल्द ही घर चले जाएंगे।” डॉक्टरों की टीम ने भी उनकी स्थिति को सुरक्षित बताया था, जिसके बाद शनिवार शाम उनकी छुट्टी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

Next Post

सीएम आज मक्सी में करेंगे 8174 करोड़ रूपये की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण

Sun Nov 16 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक निवेश और रोज़गार सृजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए उद्योगों की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई और निर्णायक गति मिल रही है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार हो रहे प्रयासों की कड़ी में […]

You May Like

मनोरंजन