ट्रक ने बाइक सवार सास बहू को कुचला, 1 की मौत, 2 घायल

मुरैना। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर देवरी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार त्रिवेणी कुशवाह की भतीजी बहू सरिता कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई व देवर गब्बर जख्मी हो गया।

बताया जा रहा है कि तीनों हिंगौना गांव से मुरैना इलाज कराने आए थे और लौटते वक्त यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस के पर पहुंची, ट्रक को जब्त किया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए।

Next Post

भाजपा ने महाराज बाड़े पर मनाया विजय उत्सव

Fri Nov 14 , 2025
ग्वालियर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की शानदार विजय पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा आज विजय उत्सव मनाया गया। भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर दोपहर बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए एवं जोशीली नारेबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जीत का जश्न मनाया। […]

You May Like